Holi

मुंबई : शासनश्री साध्वी विद्यावती 'द्वितीय' के सानिध्य में होली (Holi) चातुर्मास एवं शासनमाता की प्रथम पुण्य तिथि का आयोजन (Organized) किया गया। महिला मंडल के मंगलाचरण से कार्यक्रम (Program) प्रारंभ हुआ। मालाड तेरापंथी सभाध्यक्ष इंदरमल कच्छारा, कांदिवली युवक परिषद अध्यक्ष नवनीत कच्छारा, कांदिवली महिला मंडल सहसंयोजिका अलका पटावरी ने विचार रखे। प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड ने ध्यान का प्रयोग करवाया। साध्वी मृदुयशा ने कविता के माध्यम से रंगों पर प्रकाश डाला।
साध्वी विद्यावती ने होली के रंग आत्मा के संग विषय की व्याख्या करते हुए आठ कर्मों की होली खेलने का आह्वान किया। उन्होंने शासनमाता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साध्वी प्रेरणाश्री ने गीत गाया। कांदिवली कन्या मंडल ने शासनमाता के जीवन पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। साध्वी प्रियंवदा ने कहा कि साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा की श्रम निष्ठा, विनय निष्ठा, समर्पण निष्ठा एवं गुरु निष्ठा बेमिसाल थी। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद बोहरा व मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण ने विचार रखे। संचालन साध्वी ऋद्धियशा ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story