kidnapping
उदयपुर: शहर के सवीना थाना पुलिस ने एक युवक का अपहरण (Kidnapping) कर उसके साथ मारपीट कर लूटपाट कर उसी से स्टाम्प खरीदवा कर उसी की कार का गिरवी नामा लिखने में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना अधिकारी (Police station officer) योगेंद्र व्यास ने बताया कि मुकेश पुत्र नंगा मीणा निवासी पादरडा श्यामपुरा झाडोल ने 4 मार्च को मामला दर्ज करवाया कि वह बलीचा स्थित मायरा होटल में काम करता है। शनिवार को उसके गांव के ही भगवतीलाल पटेल ने उसे फोन कर मेलड़ी माता मंदिर के सामने बरकत कॉलोनी की तरफ जाने वाले रोड़ पर बुलाया। इस पर कार लेकर वहां पहुंचा तो पांच युवक आए और दो युवक कार में आकर बैठ गए। आरोपियों
(The accused)
ने चाबी निकाल ली और उसके साथ मारपीट की। यह देखकर भगवतीलाल वहां से भाग गया। आरोपी उसे प्रतापनगर की ले गये और उसकी जेब से 35 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपियों ने उसका फोन लेकर 35 हजार रूपए बारकोड पर स्केन कर ट्रांसफर (Transfer) कर लिए। इसके बाद उससे एक लाख रुपए मांगे। इस पर उसने अपने होटल मालिक जगदीश को फोन कर 1 लाख रूपए देने के लिए कहा। आरोपी उसे अपने साथ हिरणमगरी स्थित एक स्टांप की दुकान पर लेकर पहुंचे, जहां उसके नाम से स्टांप खरीदवाकर स्टांप पर कार का गिरवीनामा लिखवा कर ले लिया। बाद में उसे पारस पर छोड़ कर फरार हो गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई करते हुए सवीना निवासी शादाब शाह, झाडोल निवासी भगवती लाल पटेल, सवीना खेड़ा निवासी परमजीत सिंह उर्फ बाली, रोबिया खेरवाड़ा निवासी गुलशन कुमार और अंबा माता घाटी निवासी लोकेश उर्फ़ हरकत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शादाब हिस्ट्रीशीटर है उसके खिलाफ पहले से 14 आपराधिक मामले चल रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story