✕
मामूली विवाद में दोनों को पर पांच राउंड फायर, एक को लगी गोली
By EditorialPublished on
जिले के मावली थाना क्षेत्र में एक कार सवार कुछ युवकों ने आपसी रंजिश के चलते 2 लोगों पर फायरिंग (fire) कर दी, जिससे युवक को गोली लगी और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एमबी (MB) चिकित्सालय (Hospital) में भर्ती कराया गया है।
_202303071204457552.jpg)
x
_202303071204457552.jpg)
उदयपुर : जिले के मावली थाना क्षेत्र में एक कार सवार कुछ युवकों ने आपसी रंजिश के चलते 2 लोगों पर फायरिंग (fire) कर दी, जिससे युवक को गोली लगी और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एमबी (MB) चिकित्सालय (Hospital) में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बडियार निवासी जमना पुत्र भैरूलाल गुर्जर अपने एक रिश्तेदार शंकर लाल गुर्जर के साथ मावली से वल्लभनगर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक कार में सवार होकर रठाना निवासी मांगीलाल जाट और मीना खेड़ा निवासी देवीलाल गायरी सहित 5-6 लोग आए और इन दोनों पर 5-6 राउंड फायर कर दिया, जिससे एक गोली जमनालाल गुर्जर को लगी और वह घायल हो गया, उसे तत्काल स्थानीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से एमबी चिकित्सालय उदयपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर चिकित्सकों पर ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। घायल के परिजनों ने बताया कि 5-6 माह पूर्व अनबन हुई थी, उसके बाद से आरोपी गंभीर वारदात करने की फिराक में थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

