Achievement Award
जोधपुर : महिलाओं (Women) का योगदान किस क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। उनका सम्मान हौसला बढ़ाने जैसा है और यह समाज के उत्थान में ही काम आएगा। जोधपुर शहर के उम्मेद क्लब में हुए वुमेन ऑनर ऑफ अचीवमेंट अवॉर्ड (Achievement Award) में यह बात अतिथियों ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए कही । नेक्सेस इवेंट्स की कुमुद श्रोत्रिय ने बताया कि यह अवॉर्ड का चौथा संस्करण था । इसमें प्रदेशभर की 38 महिला प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में अतिथियों ने प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, फैशन, ब्यूटी, बिजनेस, समाजसेवी, कॉर्पोरेट सेक्टर व डिफेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों की चयनित महिला प्रतिभाओं का सम्मान किया। समारोह में महापौर उत्तर कुंती देवडा, उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रबंधक गीतिका पांडे तथा डीसीपी ईस्ट डा अमृता दुहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान
प्रोफ़ेसर (Professor) सरोज कौशल, डॉ मीनाक्षी बोराणा, दीप्ति कुलश्रेष्ठ, गीतांजलि सबरवाल, निरूपा पटवा, अदिति राठौड़, गर्विता श्रीमाली, माला खन्ना, प्रीति भंडारी, मनीषा मालवीय, अनामिका गुप्ता, दीपशिखा सोनी, संतोष चौधरी को सम्मानित किया गया। डॉक्टर सिमरन चौधरी, श्रीमती शकुंतला त्रिवेदी, उमा सिद्धावत, डॉक्टर ममता परिहार, नीता तापड़िया, डॉक्टर मधुश्री चौधरी, डॉ चीतल माथुर, सौम्या बालानी, आरती पंवार, श्रीमती डिंपल पुरोहित, अर्पिता भाटिया, टीना लढढा, रोहिणी सिंघवी, उषा जोशी, अलका जीरावाला, सलोनी जैन, डा रंजीता भंडारी का सम्मान हुआ। साथ ही डॉ सीमा राठौड, पद्मा शर्मा, विदिता बाहेती, सविता माली, आकांक्षा पालावत, निधि बाहेती व डा अरविन्द्र बैंस भी सम्मानित हुए।
इस अवसर पर एयरपोर्ट्स वाइव्स वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से भारत दर्शन, डीपीएस की अनुपमा बाकील व उनके समूह ने क्लासिकल डांस, फ्लूट बीट बॉक्सिंग के कलाकार आशीष दाधीच व रिदम ग्रुप ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
Editorial

Editorial

Next Story