✕
कौन हैं प्रतिमा भौमिक ? बन सकती हैं त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री
By EditorialPublished on
केंद्र सरकार (Central government) में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhowmik) त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री (First woman chief minister) बन सकती हैं। उन्होंने धनपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता है।

x

नई दिल्ली : केंद्र सरकार (Central government) में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhowmik) त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री (First woman chief minister) बन सकती हैं। उन्होंने धनपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। इस सीट को वाम मोर्चा का गढ़ माना जाता है। मार्च 1998 से मार्च 2023 तक पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार यहां से विधायक चुने गए। शनिवार को भौमिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहचान के संकट से जूझ रहे पूर्वोत्तर को देश में एक अलग पहचान दिलाई है।
त्रिपुरा (Tripura) में भारतीय जनता पार्टी 32 सीटें जीतीं। भगवा पार्टी को करीब 39 प्रतिशत वोट मिले। वहीं, टिपरा मोथा पार्टी 13 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 11 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ तीन सीटें मिलीं। इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट जीतकर अपना खाता खोलने में कामयाबी हासिल की है।
कौन हैं प्रतिमा भौमिक ?
- प्रतिमा भौमिक को विधानसभा चुनाव में 42.25 प्रतिशत वोट मिले। उन्हें 19, 148 वोट मिले और वह धनपुर सीट जीती है। उन्हें त्रिपुरा की दीदी' और "प्रतिमा दी' के नाम से भी जाना जाता है।
- भौमिक 1998 और 2018 में धनपुर से विधानसभा चुनाव लड़ी थी। दोनों ही बार माणिक सरकार के खिलाफ वह चुनाव हार गई। हालांकि इस बार वह उसी सीट से माकपा के कौशिक चंदा को 3500 मतों से हरा दिया।
- त्रिपुरा का अगला मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर भौमिक ने कहा, मैं एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हूं। मैं केवल पार्टी की वजह से आपके सामने बैठी हूं। मैंने पार्टी के कहने पर चुनाव लड़ा। पार्टी मेरी मां है। इसलिए किसी को कुछ भी. अनुमान नहीं लगाना चाहिए। पार्टी जो कहेगी मैं वह करूंगी।
- भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2019 में संसद के लिए चुने जाने के दो साल बाद भौमिक ने जुलाई 2021 में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली।
- प्रतिमा भौमिक साइंस ग्रेजुएट है। उन्होंने 1991 में भाजपा का दामन थामा था।
- भाजपा (BJP) में शामिल होने के एक साल बाद भौमिक भाजपा राज्य समिति की सदस्य बनीं। उन्हें धनपुर मंडल का प्रमुख भी बनाया गया।
- भौमिक ने पार्टी की युवा और महिला शाखा के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। बाद में 2016 में उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया।
- 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भौमिक ने तत्कालीन सांसद शंकर प्रसाद दत्ता को 305,689 मतों के भारी अंतर से हराया था।
- एक स्कूल शिक्षक पिता के घर जन्मी भौमिक के तीन भाई-बहन हैं। अपने शुरुआती दिनों में वह ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर के कार्यक्रमों में खो- खो और कबड्डी खेलती थी। वह सोनमुरा के बरनारायण में अपने पैतृक स्थान पर खेती भी करती थीं।
- भौमिक के त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर त्रिपुरा भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य ने कहा, निर्णय विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा। 1-2 दिन प्रतीक्षा करें। भाजपा में नेताओं की कोई कमी नहीं है। हमने इस चुनाव में एक टीम के रूप में काम किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
