✕
सबजूनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए टीम का हुआ चयन
By EditorialPublished on
श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में होने वाली सबजूनियर जूडो प्रतियोगिता (Judo competition) के लिए भरतपुर जिला जूडो टीम का चयन किया गया। जिला जूडो संघ के सचिव ओंकार पंचोली ने बताया कि 10 - 11 मार्च को श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता प्रस्तावित है।

x

भरतपुर : श्रीगंगानगर (Shriganga Nagar) जिले के श्रीकरणपुर में होने वाली सबजूनियर जूडो प्रतियोगिता (Judo competition) के लिए भरतपुर (Bharatpur) जिला जूडो टीम का चयन किया गया। जिला जूडो संघ के सचिव ओंकार पंचोली ने बताया कि 10 - 11 मार्च को श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता (Competition) प्रस्तावित है। जिसके लिए किला स्थित कराटियंस स्कूल पर संघ संरक्षक गिरधारी तिवारी और संघ अध्यक्ष गौरव सिंह की उपस्थिति में चयन स्पर्धा के माध्यम से सब जूनियर जिला जूडो टीम का चयन किया गया। टीम में बालिका वर्ग में हिमांशी सिसोदिया, भूमि सिंह, मनोरमा बोहरा और बालक वर्ग में तन्मय चौधरी, कार्तिकेय कुंतल, जतिन यादव और वेदप्रकाश का चयन हुआ। सब जूनियर टीम के साथ शिवानी सिसोदिया और सलोनी बोहरा को टीम मैनेजर बनाया गया।
Next Story
Related News
X

