✕
माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न
By EditorialPublished on
माहेश्वरी समाज का होली (Holi) मिलन समारोह का रविवार को नीम दा गेट स्थित माहेश्वरी कुंज पर जिलाध्यक्ष ओपी माहेश्वरी, राज किशोर एवं मुकेश कुमार माहेश्वरी द्वारा भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम (Program) का भगवान महेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन करते समाज के लोग। शुभारंभ किया गया।
_202303061317203022.jpg)
x
_202303061317203022.jpg)
भरतपुर : माहेश्वरी समाज का होली (Holi) मिलन समारोह का रविवार को नीम दा गेट स्थित माहेश्वरी कुंज पर जिलाध्यक्ष ओपी माहेश्वरी, राज किशोर एवं मुकेश कुमार माहेश्वरी द्वारा भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम (Program) का भगवान महेश की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन करते समाज के लोग। शुभारंभ किया गया। समारोह (Function) में उपस्थित सभी समाज बंधुओं द्वारा गणपति एवं महेश वंदना प्रस्तुत की गयी । कार्यक्रम में जिले भर से आये समाज के महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा बहुत ही भाव पूर्ण भजन प्रस्तुत किये गए एवं सामूहिक कीर्तन किया गया। इसी के साथ होली के मनभावन गीतों की धुन पर थिरकते हुए सभी ने फूलों की होली का आनंद लिया। इस अवसर पर मोहन लाल माहेश्वरी ने सभी से आह्वान कर कहा कि इस पवित्र त्यौहार पर हम सबको आपसी गिले-शिकवे भूलाकर परस्पर प्रेम और सहयोग की भावना विकसित करनी चाहिए और कम से कम अपनी एक बुराई का त्याग करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण, गोविन्द किशोर, ललित, अशोक, कृष्ण कुमार, विकास, रीतेश, योगेश, प्रहलाद, जीतेन्द्र, ऋषि, कपिल, तरुण, माधवेन्द्र, दीपक, हीरालाल, राजेन्द्र, राधाबल्लभ, रेखा, उषा, गुंजन, ममता, ललिता, आरती, रचना, चंचल, दीपशिखा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
