✕
प्रत्येक घर में 10 बीजों का रोपण करवाने का संकल्प लें : मेलाणा
By EditorialPublished on
पर्यावरण संरक्षण (Environment protection) गतिविधि के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक विनोद मेलाणा (Melana) ने कहा कि जब तक व्यक्ति के मन में पर्यावरण (Environment) का संरक्षण करने के भाव का बीजारोपण नहीं होगा तब तक परिवर्तन नहीं हो सकता।

x

उदयपुर : पर्यावरण संरक्षण (Environment protection) गतिविधि के राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक विनोद मेलाणा (Melana) ने कहा कि जब तक व्यक्ति के मन में पर्यावरण (Environment) का संरक्षण करने के भाव का बीजारोपण नहीं होगा तब तक परिवर्तन नहीं हो सकता। मेलाणा ने यह विचार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर की ओर से एक पेड़ देश के नाम अभियान के अंतर्गत गुलाब बाग (Gulab Bagh) स्थित नवलखा बावड़ी की सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर के संयोजक मनीष मेघवाल ने बताया कि रविवार प्रातः उदयपुर (Udaipur) शहर के पर्यावरण प्रेमी गुलाबबाग स्थित नवलखा बावड़ी पर एकत्र हुए। सभी ने कटीली झाड़ियों हटाई, पत्थर बाहर निकाले, पॉलिथीन को इकट्ठा कर बावड़ी को साफ किया। इस दौरान गुलाब बाग में घूमने आने वाले लोगों ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर तय किया गया कि गुलाब बाग में आने वाले लोगों के सहयोग से प्रत्येक रविवार को इस नवलखा बावड़ी पर प्रातः श्रमदान (Donation of labour) किया जाएगा। इस अवसर पर चित्तौड़ प्रांत की नारी शक्ति आयाम प्रमुख साधना मेलाणा, चितोड प्रांत संयोजक कार्तिकेय नागर, उदयपुर विभाग संयोजक नाहर सिंह तंवर, सह संयोजक गणपत लोहार, उपमहापौर पारस सिंघवी, एक पेड़ देश के नाम उदयपुर महानगर के संयोजक दीपक प्रजापत, गुलाब बाग मित्र मंडल के अध्यक्ष ओम खोखावत, जल आयाम प्रमुख आशीष आचार्य, अधिवक्ता परिषद के दिनेश गुप्ता, हितेश चित्तौड़ा, रमेश चंद्र अग्रवाल, जसवंत पुंडीर, महेश सिसोदिया, चंद्र प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र जैन, विनोद सालवी, यशवंत पालीवाल, देवीलाल शर्मा, विमल अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, जगन्नाथ शर्मा, भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, रामेश्वर मंडोवरा, नरेंद्र प्रकाश, सुरेश शर्मा, संजय सोनी, नितिन जैन, दुष्यंत आमेटा, प्रवीण खंडेलवाल, महेंद्र नागदा स अन्य उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
