✕
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट 14 जुलाई से
By EditorialPublished on
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (Rajasthan Domestic Travel Mart) (आरडीटीएम) का तीसरा संस्करण इस वर्ष 14 से 16 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा राजस्थान (Rajasthan) के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने की, जब फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म (एफएचटीआर) के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे उनके आवास पर मुलाकात की।

x

जयपुर : राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट (Rajasthan Domestic Travel Mart) (आरडीटीएम) का तीसरा संस्करण इस वर्ष 14 से 16 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा राजस्थान (Rajasthan) के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने की, जब फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म (एफएचटीआर) के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे उनके आवास पर मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि आरडीटीएम (RDTM) के पिछले संस्करण की सफलता जबरदस्त रही। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आरडीटीएम का अगला संस्करण भी पर्यटन को बढ़ावा देने में समान रूप से प्रभावी होगा। एफएचटीआर के अध्यक्ष अपूर्व कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री विश्वेंद्र सिंह से राजस्थान टूरिज्म यूनिट पॉलिसी 2023 को जल्द घोषित करने का भी आग्रह किया । मंत्री (Minister) ने कहा कि पॉलिसी पाइपलाइन में है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल (Delegation) ने 2023 के उत्साहवर्धक बजट के लिए भी मंत्री का आभार व्यक्त किया, जिसमें डीएलसी दरों के युक्तिकरण के साथ-साथ स्टांप शुल्क पर रियायत की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त, सेक्टर के लिए प्रमोशनल बजट बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वर्ष 2022 के बजट की प्रमुख घोषणाएं टूरिज्म इंडस्ट्री (Tourism industry) स्टेटस और रूरल टूरिज्म पॉलिसी की घोषणा थी । प्रतिनिधिमंडल ने इस बिंदु पर भी ध्यान केंद्रित किया कि महामारी के दौरान आने वाले संकट से उभारने के लिए पर्यटन उद्योग को राहत और महत्व देने वाला राजस्थान एकमात्र राज्य है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
