Mewar Unity

मुंबई: राजस्थान मेवाड़ी एकता (Mewar Unity) संघ मुंबई (Mumbai) का होली (Holi) हास्य कवि सम्मेलन 7 मार्च को षणमुखानंद हॉल में आयोजित होगा। अध्यक्ष रमेश बडाला ने बताया कि आयोजन की तैयारी को लेकर संरक्षक महेन्द्र भरसारिया सुरेंद्र कोठारी मेघराज धाकड लादूलाल बाफना कोषाध्यक्ष निर्मल भरसारिया के मार्गदर्शन में वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस बार बुद्धि प्रकाश दाधीच केकड़ी के संचालन में हास्य कवि सुनील व्यास, कांकरोली, योगेंद्र शर्मा भीलवाड़ा, श्रृंगार रस की योगिता, चव्हाण एटा, सुदीप भोला जबलपुर काव्य पाठ करेंगे।
आयोजन की तैयारी में धीरज मेहता, महावीर नागदा, किशनसिंह बल्ला, मितेश भरसारिया, गौरव चोरडिया, देवीलाल श्रीश्रीमाल, विजय संचेती, सुरेश मेहता, रवि डांगी, पारस कोठारी, महावीर नागदा, रत्न केदावत, रमेश पुरोहित, कमलेश बडाला, कन्हैयालाल टुकलिया, राजू कोठारी, गौरव चोरडिया, मनोज सिंघवी, नरेश सियाल, जगदीश परमार, सुनिल कच्छारा, निर्मल कुमठ, नितेश धाकड, अमृत सिंघवी लगे हैं।

Next Story