✕
असम राज्यपाल कटारिया के पहली बार मेवाड़ आने पर हुआ भव्य स्वागत
By EditorialPublished on
असम के राज्यपाल (Assam Governor) के पदभार ग्रहण पश्चात महामहिम गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) अपनी धर्मपत्नी अनीता कटारिया के साथ जयपुर (Jaipur) से उदयपुर (Udaipur) आने पर भाजपाईयों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट (Airport) पर महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर दे कर उनका सम्मान किया गया।

x

उदयपुर : असम के राज्यपाल (Assam Governor) के पदभार ग्रहण पश्चात महामहिम गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) अपनी धर्मपत्नी अनीता कटारिया के साथ जयपुर (Jaipur) से उदयपुर (Udaipur) आने पर भाजपाईयों की ओर से भव्य स्वागत (Warm welcome) किया गया। एयरपोर्ट (Airport) पर महामहिम को गार्ड ऑफ ऑनर दे कर उनका सम्मान किया गया। हवाई अड्डे पर महामहिम पहुंचे तो सबसे पहले राजकीय नियमों के अनुसार उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इस दौरान जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित कई उच्च अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद कटारिया (Kataria) ने शहर एवं ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से एक एक कर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं एवं दुपट्टा से स्वागत किया। इस दौरान कटारिया ने मीडिया से अनौपचारिक बात में कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ताओं को बच्चे की तरह पालकर मेवाड़ की जनता ने आज इस स्तर पर पहुंचा दिया उसके लिए मैं सदैव मेवाड़ की जनता का ऋणी रहूंगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र श्रीमाली, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, भाजपा जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़ एवं मनोज मेघवाल, अतुल चंडालिया, दीपक बोलिया, हंसा माली सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे । देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान विभिन्न ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित आगवानी करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मिलने के बाद कटारिया अपने निवास स्थान के लिए प्रस्थान कर गए।

Editorial
Next Story
Related News
X
