✕
जार का होली मिलन समारोह आयोजित
By EditorialPublished on
सैक्टर-3 स्थित एक मैरिज गार्डन में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (Journalist Association of Rajasthan) द्वारा होली (Holi) मिलन समारोह तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग (Dr. Subhash Garg) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

x

भरतपुर : सैक्टर-3 स्थित एक मैरिज गार्डन में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (Journalist Association of Rajasthan) द्वारा होली (Holi) मिलन समारोह तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग (Dr. Subhash Garg) के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। जहां उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुये कहा कि हमें भरतपुर (Bharatpur) के विकास में सहभागी बनना होगा तभी विकास को अपेक्षित गति मिल सकेगी। इस अवसर पर अनेक बृज लोकगीत नृत्य, फूलों की होली के साथ ही प्रख्यात वांसुरीवादक मनुराज सिंह ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में उदयसिंह सिनसिनवार को महामूर्खाधिराज की पदवी से नवाजा गया। कार्यक्रम में नगर निगम के उपमेयर गिरीश चौधरी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, गिरधारी तिवारी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सतीश सोगरवाल, धर्मेन्द्र शर्मा, नगर पालिका कुम्हेर के चेयरमैन राजीव अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण उपस्थित थे। प्रारम्भ में जार के जिला अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा एवं दीपक लवानियां ने अतिथियों का स्वागत किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
