✕
'पाक बनाना रिपब्लिक, बदमाशों को बनाया पीएम'
By EditorialPublished on
पाकिस्तान (Pak) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस संकट के बीच उन्होंने मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा है।

x

इस्लामाबाद : पाकिस्तान (Pak) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस संकट के बीच उन्होंने मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा है।
इमरान ने आरोप लगाया कि शहबाज संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं। इसी वजह से पीएम (PM) को उनके ऊपर लगे मामलों में क्लीन चिट मिलती जा रही है। इमरान ने रविवार को एक के बाद एक कई सारे ट्वीट्स करके केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने एक ट्वीट में शहबाज शरीफ को 'बदमाश' करार दिया। इमरान ने ट्वीट करके कहा, किसी ऐसे देश का भविष्य क्या ही होगा जिस उस पर शासकों के रूप में बदमाशों को थोपा गया हो? शहबाज शरीफ को एनएबी की ओर से 8 अरब (Arab) रूपये के मनी लॉन्ड्रिंग और एफआईए द्वारा 16 अरब रूपये के दूसरे भ्रष्टाचार (Corruption) मामले में दोषी ठहराया जाने वाला था, लेकिन जनरल बाजवा उनके बचाव में आ गए। वे लगातार एनएबी के मामलों की सुनवाई को टालते रहे। इतना ही नहीं, ट्रायल के दौरान ही शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बना दिया गया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष ने शहबाज ने शरीफ पर तंज कसते हुए कहा कि जो शख्स पहले इन संस्थाओं के सवालों के घेरे में रहता था, अब वही अचानक से इन संस्थानों के प्रमुखों का चयन करने लगा है। पहले एफआईए और फिर एनएबी के प्रमुख का चयन करने में पीएम की भूमिका अहम रही। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा, इस तरह पीएम के खिलाफ 16 अरब रूपये के भ्रष्टाचार और 8 अरब रूपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में स्थायी रूप से शहबाज को क्लीन चिट मिल गई।

Editorial
Next Story
Related News
X
