Police arrested 18 Bangladeshi
ठाणे। ठाणे से 10 महिलाओं समेत 18 बांग्लादेशी (Bangladeshi) नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को साझा की है। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई पुलिस ने एक और दो मार्च की दरमियानी रात को गिरफ्तारी की। रबाले थाने के अधिकारी ने कहा, “पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक नवी मुंबई के घनसोली इलाके में इकट्ठा हुए हैं। यह सभी एक साथ इमारत में उनमें से एक की शादी की सालगिरह मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए, नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) की अपराध शाखा के अधिकारियों ने रात में परिसर में छापा मारा।
अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान परिसर से दस महिलाओं और आठ पुरुषों को पकड़ा गया क्योंकि वे वीजा और पासपोर्ट जैसे वैध दस्तावेजों के बिना पिछले लगभग एक साल से इलाके में रह रहे थे। पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम, 1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम, 1950 के तहत मामला दर्ज किया गया था और आगे की जांच जारी है। हालांकि, अब तक आरोपियों को नाम सामने नहीं आया है। पहले भी ठाणे में कई बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी हुई है, जो अवैध तरीके से ठाणे में रह रहे थे।
Next Story