✕
32 लीटर अवैध देशी हथकढ़ शराब के साथ तीन गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की घोषणा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्यवाही को करते हुए 32 लीटर अवैध देसी हथकढ़ शराब (Liquor) बरामद करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

x

उदयपुर : जिले की घोषणा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्यवाही को करते हुए 32 लीटर अवैध देसी हथकढ़ शराब (Liquor) बरामद करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी राम सिंह चुंडावत ने बताया कि आगामी दिनों में आ रहे त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली की 3 लोग अवैध रूप से देशी हथकढ़ शराब परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर चिकला कोटड़ा निवासी शंकरलाल पारगी, बिलवन कोटड़ा निवासी प्रभु लाल परमार और सड़ा कोटड़ा निवासी सुरेश कुमार पारगी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 लीटर देशी हथकढ़ शराब बरामद की है।
Next Story
Related News
X

