Silver Jubilee Festival of Udaan on 6th
मुम्बई : होली (Holi) पर उड़ान संस्था (Udaan Foundation) के रजत जयंती महोत्सव पर महिलाओं द्वारा 6 मार्च सोमवार प्रातः विश्व शांति कामना पंच कल्याणक महापूजन होगा, जिसमें मदनबेन ज्योतिचंद तलेसरा परिवार द्वारा धर्म लाभ लिया जायेगा। 7 मार्च मंगलवार रात्रि में कवि सम्मेलन आजाद मैदान मुंबई (Kavi Sammelan Azad Maidan Mumbai) में होगा, जिसमें संचालक युगराज जैन के निर्देशन में गोबर गणेश,पंचरंगी भोंपू, निकम्मा नगाड़ा, तम्मचा जयपुरी, गन्ना गुजरी, चुलबुली तितली द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। उड़ान रत्न अलंकरण नरेन्द्र हीरावत को प्रदान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि शांतादेवी पुखराज रतनपरीया चौहान, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, केबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक राज के. पुरोहित की उपस्थिति रहेगी। आयोजन यादगार बनाने अध्यक्ष युगराज जैन, संयोजक सुरेश जैन, सह संयोजक सोहनलाल परमार, उपाध्यक्ष गणपत कोठारी, नरेश लोढ़ा,भरत कोठरी, दिनेश फोलामुथा, रणजीत लोढा, शांतिलाल पुनमिया,सुरेश मेहता, निर्मल टीकमगढ, संजयराजा जैन, ताराचंद बोराणा के साथ समस्त पदाधिकारी सक्रिय हैं। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story