Mahila Mandal celebrated Phag Festival
उदयपुर : श्री नामदेव महिला मंडल (Mahila Mandal) के द्वारा रंगनिवास स्थित प्रभु श्याम मंदिर (Prabhu Shyam Temple) पर होली पर्व के उपलक्ष्य में फा महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। समारोह में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाई। ढोलक की ताल पर महिलाओं ने सुंदर सुंदर भजन गाकर नृत्य किए और होली खेली। श्री नामदेव महिला मंडल अध्यक्ष नीरजा बुला ने बताया कि इस अवसर प्रसाद की व्यवस्था रूक्मणि गोठवाल की तरफ से की गई। सचिव माया पोखरा, संतोष वर्मा उपाध्यक्ष राधा वर्मा, मंजू थूथगर, संगठन मंत्री नीता रूनवाल, सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

Next Story