✕
सरस बूथ हटाने का विवाद जारी, अब कलक्टर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
By EditorialPublished on
जारी बारी से चांद सा तकिया मार्ग पर जाने वाले रास्ते पर सरस बूथ (Sara's booth) हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब भी नहीं थमा है। बूथ संचालक की गिरफ्तारी से आक्रोशित घांची समाज और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को जिला कलक्टर (Collector) से मुलाकात कर दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की सड़क के भाग को प्लॉट के नाम से फर्जी आवंटन करने व सरस बूथ को जबरन हटाकर भू-माफियाओं के भाजपा (BJP)

x

जोधपुर : जारी बारी से चांद सा तकिया मार्ग पर जाने वाले रास्ते पर सरस बूथ (Sara's booth) हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब भी नहीं थमा है। बूथ संचालक की गिरफ्तारी से आक्रोशित घांची समाज और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को जिला कलक्टर (Collector) से मुलाकात कर दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की सड़क के भाग को प्लॉट के नाम से फर्जी आवंटन करने व सरस बूथ को जबरन हटाकर भू-माफियाओं के भाजपा (BJP) नेता राजेन्द्र बोराणा, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, वरुण धनाडिया ने जिला कलेक्टर को इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस व निगम अधिकारियों के सामने भू-माफियों ने अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने नगर निगम उत्तर पर भ्रष्टाचारे के आरोप लगाते हुए जानबूझकर भू-माफियाओं को कब्जा दिलाने का प्रयास करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ संचालक पिछले 25 वर्षों से नियमानुसार संचालित कर रहे थे । जानबूझ कर आवंटन खारिज किया गया। निगम कर्मचारियों ने बिना डिस्कॉम के बिजली का कनेक्शन काट दिया। उन्होंने जिला कलक्टर से प्लाट आवंटन कि सम्पूर्ण प्रकिया की जांच कर निरस्त करने और सरस बूथ को नियमित करने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि बूथ संचालक व उनके परिवार के साथ की गई मारपीट के मामले में एक भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई ।
नगर निगम आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश ने अतिरिक्त आयुक्त डॉ. बजरंग सिंह, वरिष्ठ नगर नियोजक राहुल गुप्ता और सहायक विधि परामर्शी मोहर सिंह की एक कमेटी बनाई है। इसमें बताया गया है कि स्थानीय लोगों ने ज्ञापन के जरिए और मीडिया (Media) की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि नीलेश खींची ने कूट रचित दस्तावेज पेश करके सरकारी जमीन का सबडिवीजन करवाया है। इस कमेटी की रिपोर्ट पर ही अब इस बूथ संचालक और सरकारी जमीन का फैसला होगा।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम भू माफिया और पुलिस प्रशासन के बीच भ्रष्टाचार का गठजोड़ बताते हुए 3 पुतले बनाएं। जालोरी बारी मोड़ पर रास्ता रोक कर नारेबाजी करते हुए इन पुतलों का दहन किया। साथ ही आरोप लगाया कि नगर निगम भू माफियाओं का साथ दे रहा है। पुलिस प्रशासन ने भी सिर्फ एक पक्षीय कार्रवाई की है जबकि बूथ संचालक की ओर से दर्ज मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र बोराणा, वरुण धनाडिया, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, गीता भाटी, पार्षद अशोक भाटी, पंकज भाटी, हरीश भाटी, जयप्रकाश राखेचा, महेंद्र छंगाणी, गौरीशंकर बोराणा, शिव सोनी, दुष्यंत व्यास, विनोद सोलंकी, गौरव भाटी, रवि भाटी, राजेश निकुब, मनीष गौड़, बूथ संचालक का परिवार व आमजन मौजूद रहे। इस दौरान पार्षद घनश्याम भाटी, अशोक भाटी, गीता भाटी, पंकज भाटी, धनराज बोराणा, हरीश भाटी, विनोद सोलंकी, गौरव भाटी, रवि भाटी, राजसा निकुब, मनीष गौड़ समेत कई लोग मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
