✕
मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार अवॉर्ड लांच
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री (Chief Minister) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की अनुपालना में प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रदेश की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में किए गए नवाचारों एवं अर्जित उपलब्धियों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार (ष्ट रू श्वङ्गष्टश्वस्) अवार्ड (Excellence Award) लांच किया।

x

जयपुर : मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में मुख्यमंत्री (Chief Minister) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की अनुपालना में प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रदेश की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में किए गए नवाचारों एवं अर्जित उपलब्धियों के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री सार्वजनिक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार (ष्ट रू श्वङ्गष्टश्वस्) अवार्ड (Excellence Award) लांच किया। यह अवार्ड प्रतिवर्ष सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल को दिया जाएगा।
अवार्ड लांच के अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं, नवाचारों और गुड गवर्नेस में सभी विभागों, जिला कलेक्टरों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों ने अच्छा काम किया है और अब समय है कि उनके इन प्रयासों और उपलब्धियों को सराहा जाए। उन्होंने कहा कि इस अवार्ड से संगठनों / लोकसेवकों के मध्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी और वे भविष्य में अच्छा काम करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग और जिले के अधिकारी किसी भी काम को सफल बनाने के लिए एक टीम के रूप में काम करते हैं। अतः टीम के मनोबल को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर सभी विभाग अपने विभाग से कम से कम 3 एवं जिला स्तर से सभी जिला कलेक्टर अपने जिलों से कम से कम 5 प्रस्ताव जरूर भेजें।
श्रीमती शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video conferencing) के माध्यम से विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (Chief Secretary), प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव एवं सभी जिला कलेक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ही के प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप प्रदेशवासियों के सामाजिक- आर्थिक स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सभी विभागों एवं सभी जिलों ने प्रभावी कार्य किया है जिससे पूरे देश में प्रदेश का नाम सभी योजनाओं में शीर्ष तीन या पांच राज्यों में सम्मिलित है। राजस्थान ने मॉडल स्टेट के रूप में पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि आप सभी के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देने के लिए सीएम एक्सल्स अवार्ड इसी दिशा में उठाया गया एक सशक्त कदम है।

Editorial
Next Story
Related News
X
