Kataria
उदयपुर: असम (Assam) के राज्यपाल (Governor) गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) राज्यपाल की शपथ लेने के बाद 5 मार्च राजस्थान (Rajasthan) दौरे पर हैं। कटारिया 5 मार्च को गुहावटी (Guwahati) असम से राजकीय प्लेन से रवाना होकर जयपुर उतरेंगे, वहां पर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद जयपुर से उदयपुर आएंगे। यहां पर कटारिया (Kataria) के कई कार्यक्रम गए हैं, जिसमें से नगर निगम की मैकेनाइज्ड पार्किंग का उद्घाटन करना, सर्किट हाउस में स्थानीय लोगों से मिलना प्रमुख है। 8 मार्च को कटारिया उदयपुर से रवाना होकर दिल्ली (Delhi) जाएंगे और वहां से असम जाएंगे। राज्यपाल कटारिया के उदयपुर आने को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Next Story