An electric pole fell in Savina, a big accident averted
उदयपुर : शहर के सविना क्षेत्र में अंडरपास के आगे शनिवार (Saturday) दोपहर को एक विद्युत पोल (Electric pole) टूट कर गिर गया, हालांकि इस दौरान ज्यादा वाहनों के नहीं निकलने से बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार सवीना सब्जी मंडी के पास टनल के आगे निकलते ही एक विद्युत पोल शनिवार दोपहर अचानक टूट गया और एक स्कूटी चालक पर गिर गया, हालांकि स्कूटी चालक को ज्यादा चोटें नहीं आई, लेकिन सड़क पर तार फैल गए। गनीमत रही कि इस दौरान ज्यादा वाहन चालक नहीं निकल रहे थे नही तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Editorial

Editorial

Next Story