✕
चेतक पर खड़ी बाइक में लगी आग
By EditorialPublished on
शहर के चेतक स्थित पलटन मस्जिद के बाहर शनिवार दोपहर को खड़ी एक बाइक (Bike) में अचानक आग लग गई, जिससे बाइक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पलटन मस्जिद के बाहर एक बाइक खड़ी थी।

x

उदयपुर : शहर के चेतक स्थित पलटन मस्जिद के बाहर शनिवार दोपहर को खड़ी एक बाइक (Bike) में अचानक आग लग गई, जिससे बाइक पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पलटन मस्जिद के बाहर एक बाइक खड़ी थी। बाइक के पेट्रोल (Petrol) टैंक में अचानक आग लगी और लिपटे नजर आने लगी पहले इसे बुझाने का प्रयास किया गया, पर काबू में नहीं आई। बाइक मालिक ने जैसे ही बाइक (Bike) को नीचे गिराया तो पूरी बाइक आग की लपटों में गिर गई। यह देखकर लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, जिस पर मौके पर नगर निगम की दमकल पहुंची और CO2 की मदद से आग को काबू में पाया।
Next Story
Related News
X

