✕
बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाई
By EditorialPublished on
जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में बेरोजगारी (Unemployment) से परेशान एक युवक (Youth) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस (Police) के अनुसार लकिया उर्फ लखमाराम (21) पुत्र खेमा मीण निवासी भाणपुर झल्लारा जो अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था और होली पर अपने गांव आया था और इसके बाद से ही यह गांव में ही था ।
_202303311714023661.jpg)
x
_202303311714023661.jpg)
उदयपुर : जिले के सलूम्बर थाना क्षेत्र में बेरोजगारी (Unemployment) से परेशान एक युवक (Youth) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस (Police) के अनुसार लकिया उर्फ लखमाराम (21) पुत्र खेमा मीण निवासी भाणपुर झल्लारा जो अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था और होली पर अपने गांव आया था और इसके बाद से ही यह गांव में ही था । यह कई दिनों से प्रयास कर रहा था पर उसे काम नहीं मिल पा रहा था, जिससे यह मानसिक रूप (Mental form) से तनाव में चल रहा था। तनाव में रहने के कारण आरोपी (Accused) अक्सर एक-दो दिन घर पर भी नहीं जा रहा था। यह मंगलवार को अपने घर से निकला और वापस नहीं आया। इसी दौरान देवगांव के पास कलुथड़ा के जंगल में सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव लटका देखा तो पुलिस को बताया, जिस पर थाने से जाब्ता गया और शव को उतरवाकर उसकी पहचान लकिया उर्फ लखमाराम के रूप में की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाया। परिजनों के आने पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
Next Story
Related News
X

