✕
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने की घोषणा
By EditorialPublished on
मुंबई से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि इसी साल के अंत तक मुंबई-गोवा हाइवे (Mumbai-Goa Highway) का काम पूरा हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Gadkari) ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
_202303311351010674.jpg)
x
_202303311351010674.jpg)
मुंबई : मुंबई से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि इसी साल के अंत तक मुंबई-गोवा हाइवे (Mumbai-Goa Highway) का काम पूरा हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। मुंबई-गोवा हाईवे से महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी उन्होंने पनवेल में 'भूमि पूजन' समारोह (Bhoomi Poojan ceremony) के दौरान दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने राज्य के कोंकण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण, अनुमति, ठेकेदार की समस्याओं जैसे मुद्दों को सुलझाने के कार्य किए हैं। जिससे राजमार्गों के निर्माण का कार्य तेज गति से करने में मदद मिली है।
13,000 करोड़ में होगा मोरबे - करंजदे सड़क का निर्माण
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 13,000 करोड़ रुपये की मोरबे - करंजदे सड़क के निर्माण की भी घोषणा की है। यह सड़क जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से होकर जाएगी। वहीं, इससे मुंबई और दिल्ली के बीच की दूरी को 12 घंटे से कम समय में तय किया जा सकता है। साथ ही परिवहन मंत्री ने यह भी घोषणा की है कि 1,200 करोड़ रुपये के कलंबोली जंक्शन और 1,2000 रुपये के पगोडे जंक्शन पर भी काम जल्द ही शुरू होगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
