smugglers arrested
उदयपुर : जिले की खैरोदा थाना पुलिस (Police) ने एक बाईक पर अवैध रूप से चंदन तस्करी करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार (Arrested) करते हुए 40 किलो चंदन की लकड़ियां बरामद की है। थानाधिकारी पवन सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ युवक (Youth) तस्करी कर रहे है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भटेवर में नाकाबंदी की। इस दौरान एक बाईक सवार दो युवकों को रूकवाया और इन दोनों के पास रखे बैगों की तलाशी ली तो बैग में से चंदन मिला, जिस पर आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने नाम साहिब उर्फ असरानी पुत्र गफ्फार खान निवासी कहारवाड़ी धानमण्डी और शब्बीर उर्फ अय्यूब पुत्र शेर मोहम्मद निवासी कहारवाड़ी धानमंडी होना बताया। आरोपियों के पास मौजूद दोनों बैग से पुलिस ने 40 किलों चंदन की लकड़ी जब्त की है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह लकड़ी भीण्डर की ओर लेकर आए है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दो दिन के रिमाण्ड पर प्राप्त किया है।
Editorial

Editorial

Next Story