✕
मुद्रांक शुल्क में फिलहाल बढ़ोत्तरी के आसार नहीं !
By EditorialPublished on
पिछले कुछ समय से रियल इस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) में चर्चा और खबरें चल रही हैं कि आगामी एक अप्रैल से मुद्रांक शुल्क में बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन अब विश्वसनीय सूत्रों से जो खबर मिल रही है, उसके मुताबिक, फिलहाल स्टैम्प ड्यूटी (Stamp Duty)

x

मुंबई : पिछले कुछ समय से रियल इस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) में चर्चा और खबरें चल रही हैं कि आगामी एक अप्रैल से मुद्रांक शुल्क में बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन अब विश्वसनीय सूत्रों से जो खबर मिल रही है, उसके मुताबिक, फिलहाल स्टैम्प ड्यूटी (Stamp Duty) में ऐसी किसी भी बढ़ोत्तरी की संभावना नहीं है। मुंबई (Mumbai) महानगरपालिका क्षेत्र में स्टैम्प ड्यूटी की दर छह प्रतिशत है। एक अप्रैल 2022 से इस पर एक प्रतिशत मेट्रो अधिभार लागू है। मुंबई महानगर क्षेत्रों सहित पुणे और नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र में मुद्रांक शुल्क छह प्रतिशत है। इस पर भी एक प्रतिशत मेट्रो अधिभार वसूल किया जा रहा है। अब एक अप्रैल से एक बार फिर इस स्टैम्प ड्यूटी में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने ऐसी किसी भी संभावना से साफ इंकार किया है। सूत्रों के मुताबिक, स्टैम्प ड्यूटी में इजाफे की चर्चा को रियल इस्टेट डेवलपर्स ने ही
जानबूझकर हवा दी है। ऐसा इसलिये किया गया है कि ताकि मकानों की कीमतों में इससे वृद्धि की आशंका को बढ़ावा देकर लोगों को घर खरीदने के लिये प्रोत्साहित किया जा सके और इसके जरिये घरों की बिक्री बढ़ाई जा सके। यही वजह है कि डेवलपर्स की ओर से इस बारे में लगातार जोर देकर स्टैम्प डयूटी बढ़ने से पहले ही सौदे करने की पेशकश की जा रही है। वैसे भी गुढी पाडवा के अवसर पर घरों की खरीदारी और बुकिंग में तेजी रहती है। इस बार गुढ़ी पाडवा मार्च के अंतिम सप्ताह में होने के कारण रियल इस्टेट कारोबार में तेजी की गुंजाइश थी। स्टैम्प ड्यूटी में इजाफे की संभावना के कारण ग्राहक भी अपने सौदों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिये दफ्तर में भीड़ लगा रहे हैं। इस भीड़ के मद्देनजर रामनवमी को अवकाश होने के बावजूद दफ्तर का कामकाज जारी रखा गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
