✕
खादी फैशन शो में हुआ राजस्थान की परम्परागत खादी में किए गए नवाचारों का प्रदर्शन
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी को आमजन के बीच लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जवाहर कला केन्द्र के मध्यवर्ती मुक्ताकाश मंच पर खादी फैशन शो (Khadi Fashion Show) का आयोजन किया गया। राजस्थान की परंपरागत खादी में किए गए नवाचारों को मेल- फीमेल मॉडल्स (Female models) ने रैंप पर कैटवॉक कर शोकेस किया तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों में तैयार की जाने वाली खादी की विशेषताओं (Characteristics) को फैशन शो के माध्यम से उपस्थितजनों के समक्ष प्रदर्शित किया।

x

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से खादी को आमजन के बीच लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जवाहर कला केन्द्र के मध्यवर्ती मुक्ताकाश मंच पर खादी फैशन शो (Khadi Fashion Show) का आयोजन किया गया। राजस्थान की परंपरागत खादी में किए गए नवाचारों को मेल- फीमेल मॉडल्स (Female models) ने रैंप पर कैटवॉक कर शोकेस किया तथा राजस्थान के विभिन्न जिलों में तैयार की जाने वाली खादी की विशेषताओं (Characteristics) को फैशन शो के माध्यम से उपस्थितजनों के समक्ष प्रदर्शित किया। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के कंसल्टेंट एंड फैसिलिटेटर विश्वविख्यात फैशन डिजाइनर हिम्मत सिंह पंवार के नेतृत्व में हुए इस फैशन शो के दौरान राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) की उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजकिशोर शर्मा, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, राजस्थान लघु उद्योग निगम जयपुर के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, समाज कल्याण बोर्ड राजस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के वाइस चेयरमैन पंकज मेहता, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) श्रीमती वीनू गुप्ता, खादी बोर्ड के सचिव ब्रजेश कुमार चांदोलिया सहित राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं गणमान्यजन के साथ ही बड़ी संख्या में फैशन में रुचि रखने वाले आमजन उपस्थित थे । इस दौरान जवाहर कला केन्द्र की संदर्भ दीर्घा में खादी के विभिन्न उत्पाद और खादी वस्त्र (Various products and khadi garments) भी डिस्प्ले किए गए।
राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सचिव ब्रजेश कुमार चांदोलिया ने बताया कि राजस्थान के खादी के परंपरागत पहनावे को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में प्रस्तुत करने की कड़ी में बोर्ड द्वारा इस फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के खादी परिधानों की विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
