✕
रामनवमी व भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस मनाया
By EditorialPublished on
साध्वी निर्वाणश्री ठाणा 6 के सानिध्य में घाटकोपर में राम नवमी (Ram Navami) एव भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस मनाया

x

मुंबई : साध्वी निर्वाणश्री ठाणा 6 के सानिध्य में घाटकोपर में राम नवमी (Ram Navami) एव भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर साध्वी निर्वाणश्री ने कहा कि प्रभु श्री राम के प्रति जनता की आगाध आस्था है।
उन्होंने आचार्य भिक्षु के अभिनिष्क्रमण की रोचक प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि जिस अध्यात्म की राह हमें आचार्य भिक्षु ने दिखाई, उस पर चलने का संकल्प करें। साध्वी डॉ. योगक्षेमप्रभा ने कहा कि आचार्य भिक्षु ने धर्मक्रांति का बिगुल बजाया। उन्होंने सत्य की डगर पकड़ी। उनकी समग्र साधना आचार और विचार शुद्धि की साधना थी। मंगलाचरण रंजना बाफ़ना ने किया। महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कछारा ने विचार रखे। साध्वी लावण्यप्रभा ने गीत की प्रस्तुति दी। लोकेश डांगी ने संचालन किया। घाटकोपर सभाध्यक्ष शान्तिलाल बाफ़ना, ख्यालीलाल तातेड, अर्जुनलाल सोलंकी, संपत चोरडिया, सुरेश राठौड़, चांदमल सोलंकी, ख़्यालीलाल बड़ाला, हरकलाल बाफ़ना, निर्मल कुमठ, श्रवण चोरडिया, राकेश बडाला, महिला मण्डल संयोजिका मंजू कुमठ, कांता बड़ाला आदि उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
