Pharmacist strike

उदयपुर : राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (Rajasthan Pharmacist Employees Union) द्वारा सरकार (Government) प्रमुख मांगों की पूर्ण अनदेखी के कारण दूसरे दिन (Second day) भी धरना जारी रहा। पिछले दो वर्षो से केडर गठन की घोषणा को पूरा कर पदोनत्ति प्रदान करने, पदनाम फार्मेसी ऑफिसर करने, वेतन विसंगति दूर कर ग्रेड पे 4200, चिकित्सा संवर्ग के समान विभिन्न भत्ते प्रदान करने, सब स्टोर का पर ऑफलाइन रिकार्ड (Offline record) संधारण बंद करने तथा नई भर्ती जल्द पूरी करने को लेकर मांग कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह बेमला, नीतू नागपाल, पूर्णिमा, ममता, कैलाश सैनी, नरेंद्र बैरवा सहित कई लोग उपस्थित थे।
Next Story