✕
मेवाड़ विलेज प्रीमियर लीग क्रिकेट 10 को
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) में प्रवास करने वाले मेवाड़ के विभिन्न गांवों की टीमों को लेकर जैन समाज का क्रिकेट (Cricket) टूर्नामेंट

x

मुंबई : मुंबई (Mumbai) में प्रवास करने वाले मेवाड़ के विभिन्न गांवों की टीमों को लेकर जैन समाज का क्रिकेट (Cricket) टूर्नामेंट आयोजित 10 अप्रैल को बोरीवली में आयोजित होगा। मेवाड़ विलेज प्रीमियर लीग नाम से बोरीवली में होने वाले आयोजन की तैयारी शुरू है। आयोजन समिति के प्रमुख पदाधिकारी प्रवीण संघवी, हितेश वदामा, प्रवीण मेहता, अनिल पामेचा, राहुल पगारिया, हर्षद मेहता, प्रिंस मादरेचा, विकास कागरेचा ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रतियोगिता में गोगुन्दा, सलोदा, वाटी, कड़िया, कोयल, लांबोडी, बोरज, सेमल, मोलेला, खाखला गांव की टीमें भाग लेंगी। आयोजन सफल बनाने आयोजन सहयोगी प्रवीण मेहता, मुकेश सिंघवी, सुभाष वडाला, महेंद्र पगारिया, यश कागरेचा, पंकज हिरण, दिवेश सिंघवी, अशोक बाफना सक्रिय हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
