Zaveri Bazar

मुंबई : जवेरी बाजार (Zaveri Bazar) में सोने (Gold) की खरीदारी के लिये आये कारोबारी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1 लाख 70 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। चोरी – छिनैती की यह वारदात मंगलवार को हुई है। एलटी मार्ग पुलिस (Police) ने सीसीटीवी (CCTV) की मदद से कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल नंदू वाघमारे (31) है। आरोपी के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक (Criminal) मामले दर्ज हैं। पुलिस (Police) अब आरोपी वाघमारे के साथियों नबी हुसैन, जावेद शेख, नरसप्पा आरमेटी की तलाश में जुटी है। भोईवाडा इलाके में रहनेवाले मयंक सामर (26) सोने का कारोबार करते हैं। सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे के करीब मयंक सामन जवेरी बाजार में पिता के साथ स्वर्णाभूषणों की खरीदारी करने के लिये आये थे। इसी दौरान खाऊ गली में वाघमारे और हुसैन ने उन्हें धक्क देकर गिरा दिया। इसी दौरान जावेद और नरसप्पा ने उनसे बैग छीन ली और फरार हो गये। पिता-पुत्र कारोबारियों ने तत्काल एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन (Police station) में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से अपनी जांच शुरु की और आरोपी वाघमारे की शिनाख्त कर उसे एंटॉप हिल के उसके घर से धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ शिवडी पुलिस स्टेशन में 6, एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में 3, पायधुनी पुलिस स्टेशन में 1 आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपी वाघमारे के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। उसे दो साल के लिये तड़ीपार किया गया है।
Next Story