Anti-corruption
उदयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक (Anti-corruption) ब्यूरो की डूंगरपुर इकाई ने उदयपुर (Udaipur) जिले के सलूंबर आबकारी थाने के पदाधिकारी को 6 हजार रूपये की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार (Arrested) किया है भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी बताया कि ए.सी.बी. की डूंगरपुर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी गई कि उसकी लाईसेंसशुदा शराब की दूकान को बिना परेशानी के चलने देने एवं परेशान नहीं करने की एवज में आबकारी थाना सलूंबर के प्रहराधिकारी (Guard officer) राजेन्द्र प्रसाद जाटव द्वारा तीन माह की बन्धी के रूप में 6 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है । जिस पर एसीबी (ACB) के उपमहानिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की डूंगरपुर इकाई के उप अधीक्षक हेरम्ब जोशी द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर शुक्रवार को आबकारी थाना परिसर सलूम्बर में टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आबकारी थाना के प्रहराधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जाटव पुत्र भागचंद निवासी सलेमपुर महुवा दौसा को 6 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है । आरोपी से पूछताछ जारी है।
Next Story