Helping patients at Mahavir Janma Kalyanak
मुंबई : सकल दिगंबर जैन बिसा नागदा समाज मुंबई (Mumbai) द्वारा संचालित शांतिनाथ युवा मंडल अंटोपहिल, वड़ाला एवं शांतिनाथ युवा समिति मुंबई द्वारा भगवान महावीर (Bhagwan Mahavir) स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव पर 4 अप्रैल मंगलवार प्रातः टाटा कैंसर हॉस्पिटल (Tata Cancer Hospital) एवं केईएम अस्पताल (KEM Hospital) के रोगियों एवं परिजनों के लिए स्वामी वात्सल्य, फल फ्रूट्स वितरण कार्यक्रम होगा। संयोजक कीर्ति पूरावत, कीर्ति संघवी ने बताया कि भगवान महावीर के संदेश जीयो और जीने दो का अनुसरण करते हुए स्वामी वात्सल्य रखा गया है। इसके मुख्य सहयोगी रमेश कुमार सिंघवी, शांतिलाल डुंगावत, जीतू सिंघवी, रोशनलाल केलावत, अल्प सहयोगी कान्तीलाल जुसावत, पुष्कर मनजियोत, मोहनलाल संघवी, महेंद्र पुॅंजावत, भंवरलाल खरकीया, सोहनलाल इसरावत, इन्दरलाल तलावत, मोहनलाल डांबी, महावीर हरजीयोत, छगनलाल सेरावत, विनोद संघवी, मुकेश बम्बोरीया, पंकज सेरीया परिवार हैं। आयोजन सफल बनाने मंडल, युवा समिति के साथ सकल दिगंबर जैन बिसा नागदा समाज मुंबई के समस्त पंचगण लगे हुए हैं। यह जानकारी संयोजक इन्दरमल इसरावत ने दी।

Editorial

Editorial

Next Story