✕
भारत जैन महामंडल 4 को मनाएगा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव
By EditorialPublished on
भारत जैन महामंडल (Bharat Jain Mahamandal) द्वारा भगवान महावीर (Bhagwan Mahavir) स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव 4 अप्रैल मंगलवार को बिरला मातुश्री सभागार में मनाया जायेगा

x

मुंबई : भारत जैन महामंडल (Bharat Jain Mahamandal) द्वारा भगवान महावीर (Bhagwan Mahavir) स्वामी का 2622वां जन्म कल्याणक महोत्सव 4 अप्रैल मंगलवार को बिरला मातुश्री सभागार में मनाया जायेगा। कार्यक्रम में आचार्य प्रणाम सागर महाराज ससंघ, आचार्य नय पद्मसागर सूरीश्वर महाराज, नम्रमुनि महाराज, मुनि डॉ अभिजीत कुमार एवं मुनि जागृत कुमार, गणिनी प्रमुख आर्यिका जिनदेवी माताजी ससंघ का सानिध्य रहेगा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस, विशेष अतिथि कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, गिरीश महाजन, पूर्व मंत्री राज के पुरोहित, प्रदीप राठौड़, स्वागताध्यक्ष गिरीश शाह होंगे।

दिगम्बर जैन समाज, स्थानकवासी जैन समाज, मूर्तिपूजक समाज समाज, तेरापंथी जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रहेगी। मीनाक्षी भूतोडिया द्वारा धार्मिक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में विशेष सहयोग गिरीश शाह परिवार का रहेगा। आयोजन को यादगार बनाने राष्ट्रीय अध्यक्ष सी सी डांगी, पूर्व अध्यक्ष रमेश धाकड़, के सी जैन, राकेश मेहता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोहर पारख, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र दस्सानी, युवाध्यक्ष महेन्द्र पगारिया, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा, संयोजक धनश्याम मोदी, प्रशांत झवेरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल बाफना, बी सी भलावत, नरेंद्र तातेड़, महेंद्र चोरड़िया, दिलीप नाबेडा, रोशनलाल वडाला, उत्तम शाह, आशीष डांगी, राकेश सोलंकी, मांगीलाल मेहता, रमेश कुकड़ा, रमणीक बक्शी, आई सी भंसाली, अजय मरोठीया के साथ महामंडल पदाधिकारी लगे हुए हैं। यह जानकारी राजमल पेमावत ने दी।
Next Story
Related News
X

