✕
अनुराग ठाकुर ने राइजिंग इंडिया में कहा- 'राहुल कभी सावरकर नहीं हो सकते, शराब घोटाले के किंग पिन केजरीवाल हैं'
By EditorialPublished on
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने गुरूवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कभी वीर सावरकर (Veer Savarkar) का स्थान नहीं ले सकते। दरअसल, भाजपा (BJP) ने राहुल गांधी पर ब्रिटेन (Britain) के दौरे के दौरान भारत को 'बदनाम' करने का आरोप लगाया था और उनसे माफी की मांग की थी।
_202303311543213640.jpg)
x
_202303311543213640.jpg)
नई दिल्ली : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने गुरूवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कभी वीर सावरकर (Veer Savarkar) का स्थान नहीं ले सकते। दरअसल, भाजपा (BJP) ने राहुल गांधी पर ब्रिटेन (Britain) के दौरे के दौरान भारत को 'बदनाम' करने का आरोप लगाया था और उनसे माफी की मांग की थी। इस पर लोकसभा के पूर्व सदस्य ने कहा कि वह सावरकर नहीं हैं और माफी नहीं मांगेंगे। अनुराग ठाकुर ने नेटवर्क 18 के कार्यक्रम 'राइजिंग इंडिया समिट 2023' में कहा, 'वो (राहुल गांधी) सावरकर क्या ? कुछ नहीं बन सकते हैं, राहुल कभी सावरकर नहीं हो सकते। नेहरू जी माफ़ी मांगकर जेल से बाहर आये थे । 2018 में भी इन्होंने माफी मांगी थी, फिर कहते हैं गांधी माफी नहीं मांगता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों को लेकर भी ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मुझे केजरीवाल पर हंसी भी आती है और रोना भी । इनकी राजनीति झूठ से शुरू हुई। अपनी बेटी की कसम खाई थी कि कभी राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, मैं केजरीवाल को खुली चुनौती देता हूं कि उन्होंने जो बातें विधानसभा में बोली हैं, उसे चौराहे पर आकर बोलें। अगर दम है तो किसी खुली सभा में बोलकर देखो, आप भी जेल जाओगे। झूठे तथ्य रखेंगे तो कोई भी मुकदमा कर देगा। वे जिनको ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे रहे थे वो जेल में हैं। शराब घोटाले के किंग पिन अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
