✕
कार चालक के साथ मारपीट कर 62 हजार लूटे
By EditorialPublished on
जिले के परसाद थाना क्षेत्र में एक कार चालक (Car Driver) ने चार युवकों (Four youths) के खिलाफ उसका अपहरण (Kidnap) कर उसके साथ मारपीट (Fight) कर 62 हजार रूपए लूटपाट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र नवला मीणा निवासी सदकड़ी फलां उपला फलां उदयपुर (Udaipur) ने मामला दर्ज करवाया कि वह कार लेकर उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा था।
_202303311641430322.jpg)
x
उदयपुर : जिले के परसाद थाना क्षेत्र में एक कार चालक (Car Driver) ने चार युवकों (Four youths) के खिलाफ उसका अपहरण (Kidnap) कर उसके साथ मारपीट (Fight) कर 62 हजार रूपए लूटपाट (Robbery) करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार मुकेश कुमार पुत्र नवला मीणा निवासी सदकड़ी फलां उपला फलां उदयपुर (Udaipur) ने मामला दर्ज करवाया कि वह कार लेकर उदयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पीपली गांव में राजपूताना होटल पर कार खड़ी कर होटल में जाकर खाना पैक करवाया और पुनः आकर कार में बैठा ही था कि इसी दौरान चार युवक आए और इन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसे कार में एक तरफ बैठा दिया। आरोपियों (Accused) में से एक युवक ने कार चलाई और उसे कुछ दूर लेकर गए, जहां पर उसके साथ मारपीट कर उसकी पेंट की जेब में से और कार में रखे बैग में से 62 हजार रूपए नकद निकालकर लिया। इस दौरान एक युवक बाईक लेकर आया और चारों उसकी बाईक पर बैठकर निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
