✕
युवक के खिलाफ नाबालिग का अपहरण कर ले जाने का मामला
By EditorialPublished on
जिले के खैरोदा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक (Youth) के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण (Kidnapping a minor) कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार प्रतापलाल पुत्र रूपा रावत निवासी अड़िंदा खेरोदा ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोड़ी में मजूदरी के लिए गया था, पीछे उसकी पुत्री चंदा (16) व उससे छोटी घर पर अकेली थी। वह शाम को वापस आया तो उसकी पुत्री गायब थी ।
_202303301322358500.jpg)
x
_202303301322358500.jpg)
उदयपुर : जिले के खैरोदा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक (Youth) के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण (Kidnapping a minor) कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस (Police) के अनुसार प्रतापलाल पुत्र रूपा रावत निवासी अड़िंदा खेरोदा ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपनी पत्नी के साथ मोड़ी में मजूदरी के लिए गया था, पीछे उसकी पुत्री चंदा (16) व उससे छोटी घर पर अकेली थी। वह शाम को वापस आया तो उसकी पुत्री गायब थी ।
इस पर उसकी छोटी पुत्री ने बताया कि दोपहर को चंदा बैग लेकर निकली थी और इसके बाद वह वापस नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। घर में तलाशा तो चंदा के सारे कपड़े, 15 हजार रूपए नकद और आधार कार्ड (Aadhar card) गायब था। पीड़ित ने बाठेड़ा रावले में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले गोविन्द सिंह पुत्र राधे सिंह निवासी बड़ा खेड़ा बूंदी पर शंका जताई है। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

