✕
उत्सव के रंग रिश्तों के संग कार्यक्रम आयोजित
By EditorialPublished on
ठाणे (Thane) सिटी महिला मंडल (Mahila Mandal) द्वारा उत्सव के रंग रिश्तों के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासनश्री साध्वी चन्दनबाला एवं साध्वी राकेश कुमारी के सानिध्य में आयोजन हुआ। आरम्भ में मंगलाचरण किया गया। साध्वी राकेश कुमारी ने कहा कि भगवान महावीर (Lord Mahaveer) से ही महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलती रही है।
_202303301122170785.jpg)
x
_202303301122170785.jpg)
मुंबई : ठाणे (Thane) सिटी महिला मंडल (Mahila Mandal) द्वारा उत्सव के रंग रिश्तों के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासनश्री साध्वी चन्दनबाला एवं साध्वी राकेश कुमारी के सानिध्य में आयोजन हुआ। आरम्भ में मंगलाचरण किया गया। साध्वी राकेश कुमारी ने कहा कि भगवान महावीर (Lord Mahaveer) से ही महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलती रही है। सभी आचार्यों ने भी इसमें योगदान दिया है, विशेषकर गुरुदेव तुलसी ने। अध्यक्ष अनिता धारीवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। स्वागत विमला हिरण ने किया। निशा, भावना, पुष्पा, वनिता, शिल्पा ने गीतिका प्रस्तुत की। होगी उमंग जब ननद भाभी होगी संग कार्यक्रम में विजेता जोड़ी चन्द्रा सेमलानी और उषा श्रीश्रीमाल की रही। निर्णायक स्नेहा पंचमाटिया थीं। उमराव सेठिया ने आचार्य महाश्रमण के मुम्बई चातुर्मास की जानकारी दी। संचालन खुशबू पामेचा, प्रांजल श्रीश्रीमाल व पुष्पा श्रीश्रीमाल ने किया।
Next Story
Related News
X

