Grand reception of saint
मुंबई : राजपुरोहित समाज (Rajpurohit Samaj) के संत भोमाराम महाराज (Sant Bhomaram Maharaj) का प्रवासियों ने बोईसर हाइवे पर स्वागत किया। राजपुरोहित समाज के आराध्य खेताराम महाराज के जयकारों के बीच व महिलाओं के मंगल गीतों से संत का स्वागत किया गया। संत भोमाराम मारवाड़ से मुंबई (Mumbai) जा रहे थे। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह राजपुरोहित, जब्बर सिंह, विक्रमसिंह, ओमप्रकाश राजपुरोहित, गजेंद्र सिंह, किशनलाल घेवर, कालूलाल, डूंगर सिंह, सुरेश पुरोहित, नारायणसिंह, जीतमल आदि मौजूद थे। यह जानकारी गजेंद्र सिंह ने दी।
Next Story