✕
पूर्व मंत्री आव्हाड के बॉडीगार्ड ने किया सुसाइड
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र के महाविकास आघाड़ी सरकार (MVA) में मंत्री रहे एनसीपी (NCP) विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra awhad) के पूर्व बॉडीगार्ड (Bodyguard) ने आत्महत्या कर ली है।
_202303301141401551.jpg)
x
_202303301141401551.jpg)
मुंबई : महाराष्ट्र के महाविकास आघाड़ी सरकार (MVA) में मंत्री रहे एनसीपी (NCP) विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra awhad) के पूर्व बॉडीगार्ड (Bodyguard) ने आत्महत्या कर ली है। 29 मार्च को मुंबई पुलिस (Mumbai police) में हवलदार वैभव कदम ने सुबह 9 बजे निलजे से तलोजा के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान दी। वे एक अभियंता अनंत करमुसे की बुरी तरह से पिटाई के मामले में आरोपी थे। कुछ दिनों से वे माफी की शर्त पर विटनेस बनना चाह रहे थे और पूरे केस की जानकारियां शेयर करने को तैयार थे। बीजेपी नेता ने उनकी मौत को संदिग्ध बताया है। बीजेपी (BJP) नेता ने इस मौत को मनसुख हिरेन पार्ट-2 बताया है और सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस से यह कह कर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है कि सुशांत सिंह राजपूत के केस की तरह सबूत मिटने से पहले जांच शुरू की जाए। साल 2020 में अभियंता अनंत करमुसे ने सोशल मीडिया में जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ पोस्ट किया था। इस केस में ठाणे पुलिस (Thane Police) ने उन्हें अरेस्ट किया था। इस केस में उनसे पूछताछ शुरू थी। इस केस की वजह से उन्हें पुलिस विभाग (Police Department) में पदोन्नति भी नहीं मिल पा रही थी। कुछ समय से वे काफी तनाव में थे। यह बात उनके फेसबुक और वाट्सअप स्टेटस से समझी जा सकती है। आत्महत्या (Suicide) करने से पहले जितेंद्र आव्हाड के बॉडीगार्ड वैभव कदम (Bodyguard Vaibhav Kadam) ने वाट्सअप में अपना आखिरी स्टेटस यह लिखा था- पुलिस और मीडिया (Police or Media) से मेरी यही है विनती, मैं आरोपी नहीं।

Editorial
Next Story
Related News
X
