Farmer's death
भीलवाड़ा : रायपुर (Raipur) थाने के पनोतिया गांव के एक किसान की खेत पर पेड़ की टहनियां काटते समय सिर के बल नीचे रिगने से मौत (Death) हो गई। रायपुर थाने के दीवान राजाराम ने बताया कि पनोतिया निवासी तेजमल 60 पुत्र सुवालाल शर्मा, अपने भाई सुरेश चंद्र के साथ सोमवार को खेत पर गेहूं की फसल काटने गया। तेजमल ने खेत की बाड़ की मरम्मत करने के लिए पेड़ पर चढ़कर टहनियां काटने लगा, तभी वह असंतुलित होकर सिर के बल नीचे जा गिरा। हादसे में तेजमल की मौत हो गई। पुलिस (Police) ने पोस्टमार्टम (Post mortem) के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Next Story