✕
पौने दो करोड़ की जूलरी का गबन कर कर्मचारी फरार
By EditorialPublished on
जवेरी बाजार में एक जूलर के कर्मचारियों (Employees) ने अपने ही मालिक के करीब पौने दो करोड़ रुपये (Two crore rupees) के स्वर्णाभूषणों की ठगी (Fraud) और गबन किया और फरार हो गये। जूलर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
_202303301040044842.jpg)
x
मुंबई : जवेरी बाजार में एक जूलर के कर्मचारियों (Employees) ने अपने ही मालिक के करीब पौने दो करोड़ रुपये (Two crore rupees) के स्वर्णाभूषणों की ठगी (Fraud) और गबन किया और फरार हो गये। जूलर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रभादेवी इलाके में रहनेवाले विपुल हरीश ठक्कर (Vipul Harish Thakkar) (55) की शिकायत के अनुसार, उनके यहां काम करनेवाले पुरूषोत्तम सुभाषचंद्र शर्मा, पंकज सुभाषचंद्र शर्मा, रतन सुभाषचंद्र शर्मा और पवन के खिलाफ ठगी और गबन का मामला दर्ज कराया गया है। ठक्कर की जवेरी बाजार (Javeri Bazaar) में जूलरी शॉप है। आरोपी कर्मचारी ठक्कर की इस जूलरी शॉप में नौकरी करते हैं। 24 से 25 मार्च के दौरान शॉप में रखी करीब पौने दो करोड़ की जूलरी आरोपियों ने अपने फायदे के लिये इस्तेमाल कर उसका गबन किया है। ठक्कर को जब इसका पता चला तो उन्होंने कर्मचारियों से संपर्क की कोशिश की लेकिन सभी आरोपी कर्मचारियों से कोई संपर्क नहीं हो सका। ठक्कर ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Next Story
Related News
X

