Crime
उदयपुर : जिले के सायरा थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े मात्र 2 घंटे में अज्ञात चोर (Thief) एक सूने मकान का ताला तोड़कर 10 तोला सोना, 4 लाख रूपए (10 tola gold, 4 lakh rupees) नकर और दो किलो चांदी चोरी (Theft) कर ले गए।
पुलिस (Police) के अनुसार श्याम लाल पुत्र भंवरलाल नागदा निवासी सेमड़ दूध डेयरी का काम करता है। बुधवार को उसकी पत्नी घर से कहीं बाहर गई हुई थी और श्यामलाल दूध लेने के लिए पानेर की और गया हुआ था। इस दौरान बदमाशों ने सूने मकान को सूना पाकर घर के पिछले दरवाजे से अंदर प्रवेश किया और घर में सारा सामान बिखेर दिया। चोरों ने करीब 4 लाख की नगदी 10 तोला सोना व 2 किलो चांदी के जेवर चुरा ले गए। श्यामलाल को चोरी की वारदात का पता चला तो उसने सायरा थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर सायरा थानाधिकारी नाथू सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।
Next Story