✕
नर्सिंग चार्ज के साथ सफाईकर्मियों द्वारा मारपीट करने का मामला
By EditorialPublished on
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में ईएसआई (ESI) चिकित्सालय (Hospital) में कार्यरत नर्सिंग ईंचार्ज (Nursing incharge) ने वहीं पर कार्यरत महिला सफाईकर्मियों के खिलाफ मारपीट (Assault against women sweepers) करने का मामला दर्ज करवाया है।

x

उदयपुर : शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में ईएसआई (ESI) चिकित्सालय (Hospital) में कार्यरत नर्सिंग ईंचार्ज (Nursing incharge) ने वहीं पर कार्यरत महिला सफाईकर्मियों के खिलाफ मारपीट (Assault against women sweepers) करने का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार ईएसआईसी हॉस्पीटल चित्रकूट नगर में कार्यरत नर्सिंग ईचार्ज लीला पत्नी कालूलाल अहारी निवासी हिम फलां उपली सिगरी फलासिया ने मामला दर्ज करवाया कि वह आपात कालीन विभाग में विभाग प्रभारी के पद पर कार्यरत है। इस विभाग में भावना उर्फ भाग्यवती की सफाई करने की ड्यूटी है। उसने भावना को बुलाकर सफाई करने के लिए कहा तो उसने सफाई नहीं की। इस पर उसने पुनः उससे कहा कि वह धमकाने लगी और सभी महिलाओं (Women) को एकत्रित कर लिया और हंगामा करने लगी। इस पर उसने सुरक्षाकर्मी की सहायता से सभी महिलाओं को बाहर निकाल दिया। इस बारे में सुपरवाईजर मनीष को भी बताया। इस घटना के कुछ देर बाद भावना उर्फ भाग्यवंती, काजल, वर्षा, जयमाला उसके वार्ड में घुसी और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी महिलाओं ने उसका गला दबाया और मारने का प्रयास किया । वह जैसे-तैसे कर वहां से बचकर बाहर निकली और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
