Gangster Lawrence Bishnoi
अंबरनाथ : अंबरनाथ (Ambernath) में एक जूलरी कारोबारी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) के नाम से २० हजार रुपये की हफ्ता वसूली के लिये धमकाये जाने का मामला सामने आया है। शिवाजी नगर पुलिस (Shivaji Nagar Police) ने यह मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
पुलिस (Police) के मुताबिक, यह एक फर्जी कॉल है। धमकी देनेवाले ने संबंधित व्यक्ति को क्यूआर कोड भेजकर २० हजार रुपये तत्काल ट्रांसफर (Instant transfer) करने को कहा था। अंबरनाथ के महालक्ष्मी नगर (Mahalaxmi Nagar) इलाके में परबतसिंह चुडावत की सोने-चांदी की दुकान है। चुडावत को २३ मार्च को एक व्हाट्सएप कॉल आया था जिसमें सामनेवाले शख्त ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुये २० हजार रुपये हफ्ते की मांग की थी। साथ ही रकम नहीं देने पर बेटी का अपहरण करने और बाद में फिर २० लाख रुपये वसूलने की धमकी भी दी थी। २० हजार रुपये के लिये उसने कारोबारी को क्यूआर कोड भी भेजा था।
Editorial

Editorial

Next Story