Equipped Control Room
जोधपुर : अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर (Abhay Command and Control Center) यानि पुलिस (Police) का अत्याधुनिक संसाधनों से लैस कन्ट्रोल रूम (Equipped Control Room), जहां बैठे-बैठे शहर के अधिकांश हिस्सों की लगभग हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सेंटर के अधीन 746 एचडी कैमरे (746 HD camera) चल रहे हैं। इनमें 360 डिग्री और जूम सुविधा वाले पेन टिलिट जू पीटीजेड कैमरे शामिल हैं। यही वजह है। कि शहर में कोई भी अप्रिय घटना होते ही पुलिस के लिए अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर (Command and control center) के अधीन संचालित होने वाले सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पर उम्मीद की किरण टिक जाती है। इन कैमरों की मदद से न सिर्फ अपराधियों को पकड़ने बल्कि वाहनों की रफ्तार और ई-चालान बनाने में भी मदद मिल रही है।
तीस दिन की रिकॉर्डिंग की क्षमता
अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर के सीसीटीवी कैमरे कमिश्नरेट के अधिकांश शहरी क्षेत्र में निगाह रखे हुए हैं। इन कैमरों की तीस दिन की रिकॉर्डिंग क्षमता है। वहीं, फिक्स कैमरे सौ से डेढ़ सौ मीटर तक असरकारक हैं।
एएनपीआर कैमरों का अभाव
कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर को अत्याधुनिक तो कर दिया गया है, लेकिन अभी भी कई तरह की खामियां हैं। सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में नाइट विजन नहीं हैं। यही वजह है कि रात्रि में वारदात होने पर अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस को खासी परेशानी होती है। वहीं, ऑटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकॉग्नाजेशन (एएनपीआर) भी नहीं हैं। चलते वाहनों की नम्बर प्लेट से पंजीयन नम्बर रिकॉर्ड में रखते हैं। जिले या शहरी सीमा पर एएनपीआर कैमरों की कमी खल रही है।
Editorial

Editorial

Next Story