✕
कुछ पार्टियों ने 'भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान' शुरू किया
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय (BJP Central Office) (विस्तार) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का भी उद्घाटन किया । प्र.म. ने निर्माण कार्य में लगे लोगों से भी बात की।
_202303291339045218.jpg)
x
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय (BJP Central Office) (विस्तार) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का भी उद्घाटन किया । प्र.म. ने निर्माण कार्य में लगे लोगों से भी बात की।
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda), गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Transport Minister Nitin Gadkari) और वरिष्ठ भाजपा (Senior BJP) नेता मुरली मनोहर जो भी मौजूद थे। यहां पहुंचने पर प्र. म. मोदी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का पार्टी के प्रति प्यार, लगाव, समर्पण... यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सीखने वाली बात है। ये हम सभी को अपने जीवन-शैली में उतारना और पार्टी के प्रति समर्पित रहना... ये हमें उनसे संस्कार मिला है।
उद्घाटन के बाद प्र.म. मोदी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। प्र.म. मोदी ने कहा कि हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत आधार है। इसलिए भारत (India) को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं। कार्रवाई करने पर एजेंसियों पर हमले हो रहे हैं।
अदालतों पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ पार्टियों ने 'भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान' (Save the corrupt campaign) शुरू किया है। सात दशक में पहली बार भ्रष्टाचारियों (Corruptors) के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। जब हम इतना करेंगे तो कुछ लोग परेशान होंगे और नाराज होंगे, लेकिन उनके (विपक्ष ) झूठे आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं रूकेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्र. म. मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय कार्यालय (Central office) के विस्तार की देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत- बहुत बधाई देता हूं। 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है। मैं पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों का भी सिर झुकाकर नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है। ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है। ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है। ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। हमारी पार्टी ने दो सीटों से 303 सीटों का सफर तय किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है। उसके बाद जो चुनाव हुआ, उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। हम हताश नहीं हुए, हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया, तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा (Loksabha) सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक... पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय राजनीतिक दल है। कर्नाटक में हमारी पार्टी नंबर वन है। परिवारवादी राजनीतिक दलों के बीच भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो युवाओं को अवसर देता है। हमें भारत की महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है, बल्कि भाजपा भारत की सबसे भविष्यवादी पार्टी है। हमारा एक ही लक्ष्य है- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना। भाजपा केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है।

Editorial
Next Story
Related News
X
