Acharya Mahashraman
मुंबई : तेरापंथ धर्मसंघ (Terapanth Sangh) के 11वें आचार्य महाश्रमण के मुंबई (Mumbai) में हो रहे चातुर्मास को लेकर शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन चातुर्मास व्यवस्था समिति (Chaturmas Management Committee) द्वारा घोड़बंदर क्षेत्र में नंदनवन में किया गया। कार्यक्रम में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर जिलों से समाज के लोगों की उपस्थिति रही। लोगों ने चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

महिला मंडल (Mahila Mandal) के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संयोजकीय वक्तव्य (Connective statement) में मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू ने कहा कि पूरा समाज एकजुट है और सभी मिलकर चातुर्मास व प्रवास को उपलब्धियों भरा बनाएंगे। चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड ने स्वागत किया। उन्होंने बीसी भलावत, संदीप कोठारी, भूपेश कोठारी, राकेश दक, जयचंद सांखला, देवीलाल श्रीश्रीमाल एवं अन्य लोगों का उल्लेख करते हुए उनकी प्रशंसा की। तातेड ने तमाम कार्यों की जानकारी दी और समाज के लोगों को चातुर्मास हेतु दायित्व सौंपे। समिति महामंत्री महेश बाफना
(Committee General Secretary Mahesh Bafna)
ने नंदनवन के कार्यों की जानकारी देते हुए अवलोकन करवाया। सुरेंद्र कोठारी ने आगे की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। समिति कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी ने सहभागिता दर्ज करवा ने वाले लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Acharya Mahashraman
कार्यक्रम में महाराष्ट्र (Maharashtra) भाजपा (BJP) उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह एवं मिरा भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता मौजूद रहे। बीसी भलावत ने निर्माण कार्य और उन व्यक्तियों के बारे में बताया जिन पर विभिन्न कार्यों का दायित्व है। स्वागतध्यक्ष सुरेंद्र पटावरी ने काम से पूर्व रिहर्सल करने और सोच समझकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा मुंबई के कार्याध्यक्ष नवरतन गन्ना, टीपीएफ मुंबई अध्यक्ष राज सिंघवी, महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण, अणुव्रत समिति अध्यक्ष कंचन सोनी, संस्थाओं के पदाधिकारी व श्रावक समाज मौजूद रहा।

नितेश धाकड़, सुरेश राठौड़, सुरेश बाफना, मुकेश नवलखा, अशोक कोठारी, राजेन्द्र रांका, रमेश हिंगड़, गणपत हिंगड़, कांति कोठारी आदि सक्रिय रहे। चातुर्मास व्यवस्था समिति के मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू ने संचालन किया।
Editorial

Editorial

Next Story