रामलाल जाट
उदयपुर : प्रदेश के राजस्व और उदयपुर (Udaipur) जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट (Ramlal Jat) ने विधानसभा (Assembly) के नजदीक आने के बाद भी चुनाव नियुक्तियां नहीं होने पर कहा कि एक तो कोरोना के कारण समय लगा और दूसरा पार्टी में भी कोरोना था। इसी कारण यह मामला अटका रहा। जाट ने कहा कि अब शीघ्र ही नियुक्तियां होगी। जिलाध्यक्ष (District head) भी बनाएं जाएंगे और कार्यकारिणी (Executive) भी बनाई जाएगी। साथ ही जाट ने चिकित्सकों (Doctors) से अपील की हैं कि वे अपना आंदोलन समाप्त करे और अपना फर्ज निभाएं।
जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने बुधवार को होने वाले संभाग स्तर की जन संवाद कार्यक्रम
(Mass communication program)
को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बात की थी। इस दौरान उन्होंने संभागीय स्तरीय संवाद कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot), कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा और राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा आएंगे। इस मौके पर जाट ने नियुक्तियों के सवाल पर कहा कि पार्टी में दो कारणों से नियुक्तियां नहीं हो पाई। एक तो कोरोना चल रहा था और दूसरा पार्टी में ही बड़ा कोरोना था। अब मामला साफ हुआ है तो शीघ्र ही नियुक्तियां कर दी जाएगी। इसके साथ ही कहा कि जन संवाद कार्यक्रम में चयनित लोगों को बुलाया गया है।
हर विधानसभा से 100 लोगों को बुलाया गया है वो अपने विधायक या विधायक प्रत्याशी व अन्य जनप्रतिनिधियों (Public representatives) के नेतृत्व में आकर अपने क्षेत्र की बात रखेंगे। जिसका निराकरण किया जाएगा। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, पंकज शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
एनएसयूआई के जोशी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई
नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) के अपने पदभार ग्रहण करने के दिन दिए बयान पर मंत्री रामलाल जाट (Minister Ramlal Jat) ने कहा कि सीपी जोशी एनएसयूआई (NSUI) से निकले है। जाट ने उन्हें बधाई देते हुए कहा एनएसयूआई के कार्यकर्ता को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई।
हर पार्टी में होती है गुटबाजी
रामलाल जाट ने कांग्रेस में गुटबाजी को स्वीकारते हुए कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है पर भाजपा में ज्यादा है। भाजपा में तो भाजपा में तो 8-10 सीएम के दावेदार घूम रहे है और अंदर ही अंदर एक-दूसरे की काट कर रहे है, जिससे कांग्रेस को फायदा होगा।
एजेन्सियों के डर से आंदोलन में नहीं आ रहे कांग्रेसी
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष (Congress State President) डोटासरा के आंदोलन में नहीं आने वाले कांग्रेसियों की छुट्टी करने वाले बयान पर रामलाल जाट ने कहा कि कोई व्यापारी होगा। कोई किसी से जुड़ा होगा या ईडी से डरता होगा, इसलिए आंदोलन में नहीं आया होगा। भाजपा सरकार को जमकर ईडी व जांच ऐजेन्सियों का दूरुपयोग कर रही है।
चिकित्सकों को लौट जाना चाहिए
इस मौके पर रामलाल जाट ने राइट टू हैल्थ बिल पर कहा कि डॉक्टर्स और विपक्ष नेताओं (Opposition leaders) की सहमति से ही यह बिल लाया गया। उन्होंने डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने की अपील की। साथ ही कहा कि विरोध ही जताना है तो हाथ पर काली पट्टी बांधकर ज्यादा से ज्यादा मरीजों का उपचार कर विरोध जताना चाहिए।
Editorial

Editorial

Next Story