Increase in electricity rates fixed!

मुंबई : ईँधन (Fuel) और गैस (Gas) की दरों में बढ़ोत्तरी के बाद अब गर्मी के इस मौसम (Season) में राज्य के आम बिजली ग्राहकों को बिजली दर (Electricity rates) वृद्धि का झटका लगने के आसार है। नये आर्थिक (Economic) वर्ष में महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य बिजली नियामक आयोग आगामी शुक्रवार को दर निर्धारण के बारे में नया आदेश जारी करने जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महावितरण (Mahavitaran) समेत निजी बिजली कंपनियों द्वारा पेश की गई दर निर्धारण याचिका पर आयोग के समक्ष एक बैठक संपन्न हुई है। खबर है कि राज्य में एक अप्रैल से प्रति यूनिट ढाई रूपयों की दर वृद्धि होने जा रही है। साफ है कि पहले ही महंगाई
(Inflation)
की मार झेल रही आम जनता के लिये यह निर्णय मुश्किल बढानेवाला साबित होगा।
गौरतलब है कि महावितरण सहित तमाम निजी बिजली कंपनियों ने दरों में वृद्धि की पेशकश की है। इसके अलावा महावितरण ने २५ फीसदी बिजली (Electricity) दर वृद्धि का प्रस्ताव राज्य बिजली नियामक आयोग के सामने प्रस्तुत किया है। टाटा पॉवर और अदानी इलेक्ट्रिसिटी भी बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करने के पक्ष में है। लिहाजा बिजली नियामक बोर्ड ने दर वृद्धि से संबंधित समस्त प्रक्रिया पूरी कर ली है और जल्द ही संबंधित आदेश जारी हो जायेगा। ३१ मार्च से इस दर वृद्धि का ऐलान होने की पूरी संभावना है।
Editorial

Editorial

Next Story